व्यंग्यात्मक कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
व्यंग्यात्मक कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 14 जून 2018

तुम हाँ तुम

तुम हाँ तुम
प्रेरणा बनी थी मेरे कलम की

बड़े फ़रेबी अंदाज से, मुझे समझाया था
खुद के दासी होने पर मुझे मालिक बताया था

तुम हाँ तुम
जिसने मुझे हँसना सिखाया था

एक राह दिखाई थी, कि दुनिया बड़ी हसीन है
ऐसा उड़ा था मैं, जैसे तू ही मेरा मोहिसिन है

तुम हाँ तुम
जिसके खातिर उसूलों को छोड़ दिया

उतर गए मेरे कोरे मन में, जैसा चाहा लिख डाला
मोहब्बत होने लगी थी ज़िन्दगी से, तो बदल गया

तुम हाँ तुम
जिसने मेरी शराफ़त को निचोड़ दिया

मासूमियत भरी मेरी सीरत को, फ़रेब से रूबरू कर दिया
तन्हाई में बहने वाली तन्हा रगों को, जुदाई के दर्द से भर दिया

तुम हाँ तुम
जिसने मुझे तन्हा से रुसवा कर दिया

शिकवा करते है मुझ पर लिखते नहीं वो
जिनकी तारीफ़ से, मेरी कलम ही रूठ गई

तुम हाँ तुम
जिसकी वजह से जीने की वजह ही छूट गई
😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2016

बला का खूबसूरत।।

बला का खूबसूरत है वो
मुझे तो नाकाफी था
#
शिकायत है उनको रब्ब ना समझा
#

है चीज कुछ ऐसी ज़िन्दगी
जिसको माना हो भगवान
जागा है उसका अहम का शैतान
न बना भगवान, ना रह पाया इंसान

बला का खूबसूरत है वो
मगर दिल खूबसूरत रख ना पाया
रेत सा फिसलती है रोज ज़िन्दगी
कोई रिश्ता ना उससे सम्भल पाया

#
अहम को जो मिटटी में मिलाया होता
#

बला का खूबसूरत है वो
खूबसूरत दिलों का साथ पाया होता
पलकों पर ना सही बेशक़
दिल में बिठाया होता
ज़िन्दगी का सलीका सिखाया होता

#
वजूद है कुछ ऐसा मेरा
दिल में रखता हूँ अच्छाई
अच्छो की तमन्ना है दिल की
बस ये ही मुझ में एक बुराई

कड़वे शब्द बोलता हूँ