स्वच्छता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वच्छता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 जून 2017

ODF➕

ODF ➕ है क्या?

खुलें में शौच मुक्त होने के पश्चात गाँव में स्वच्छता के अगले चरण की और बढ़ना ही odf प्लस है। जिसके दौरान मुख्यतः पांच तत्वों पर कार्य किया जाता है
1. खुलें में शौच मुक्त की निरंतरता
2. ठोस कचरा प्रबंधन
3. तरल कचरा प्रबंधन
4. ग्राम स्वच्छता:- साफ सफाई
5. व्यक्तिगत स्वच्छता

1. खुलें में शौच मुक्त की निरंतरता बनाये रखना प्रमुख चुनौती है क्योंकि खुलें में शौच मुक्त एक अभियान से हुआ जा सकता है लेकिन बरसों के खुलें में शौच जाने की आदत में परिवर्तन लाने के लिए नियमित निगरानी आवश्यक है, जिसके लिए निगरानी समिति के सदस्यों का इस तरह से प्रबंधन किया जा सके कि दैनिक निगरानी हो सके। उदारहणतय अगर आपके पास निगरानी समिति में 50 सदस्य है तो रोज केवल 10 सदस्य निगरानी करें ताकि 5 स्थानों पर 2-2 व्यक्ति पहरा दे ताकि हर किसी को 5 दिन पश्चात पहरा देना पड़े जिस से निगरानी निर्बाधित चलती रहे।

2. ठोस कचरा प्रबंधन विस्तृत रूप से देखा जाए तो इसमें गलनशील व अगलनशील कचरे के दो प्रकार होते है। गलनशील में रसोई के अपशिष्ट पदार्थ, मवेशियों के चारा व गोबर इत्यादि आते है जिनका गांव में लोगो द्वारा प्रबंधन तो कर लिया जाता है मगर उनकी तकनीक में सुधार की आवश्यकता होती है
जैसे गांव में पुराने समय से गोबर की खाद के गड्ढे होते है, लेकिन उन गड्ढो में निरंतर गोबर डालते हुए उनको बेसिक बातें बता दी जाए कि समय पर मिट्टी व पत्तो की परतें बनाई जा सके जिससे बढ़िया कम्पोस्ट खाद बनाई जा सकें।

अगलनशील में दोबारा इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं तो आमतौर पर ग्रामीण कबाड़ी को बेच देते है मगर पॉलीथिन, टेट्रा पैक इत्यादि कचरा जिसके निपटान का कोई स्थायी समाधान नही है एक गंभीर समस्या है, इसका वजन के हिसाब से उत्पादन प्रति घर साप्ताहिक 100 ग्राम भी नही होता, हाँ अगर हम इसका प्रयोग कलात्मक वस्तुएं बनाने के लिए कर सकते है जिनका ज्ञान स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण देकर, ग्राम स्तर पर सुगमकर्ता तैयार किये जा सकते है।

इसी कड़ी में स्वच्छता प्रेरक को वर्मी कम्पोस्ट व बायोगैस का इतना ज्ञान नही होता तो संवंधित कृषि सहायक को भी योजना के साथ जोड़ा जा सकता है ताकि लोगो को सटीक जानकारी दी जा सके।

3. तरल कचरा प्रबंधन एक ऐसी समस्या है जो आधुनिकरण के नाम पर संसाधनों का दिशा निर्देश की कमी में इस्तेमाल के कारण उत्पन्न हुई है। इसमें चाहे सेप्टिक टैंक वाले शौचालय का प्रयोग ले लीजिए, चाहे पानी के लिए सबमर्सिबल का प्रयोग व नालियों के निर्माण में इंजीनियर विंग का ध्यान न देना। इस समस्या को दूर करने के लिए लोगो के व्यवहार परिवर्तन के लिए व्यापक अभियान की आवश्यकता है, चाहे वो पोस्टर, रेडियो, पेंटिंग, घर घर जाकर इत्यादि सप्रेषण के माध्यमो से लोगो के मानसिक पटल पर चित्र अंकित करना। ताकि वह घरेलू स्तर पर सोखता गड्ढा बनाकर व रसोई के दूषित पानी को पेड़ पौधों में इस्तेमाल करके, वाश बेसिन के इस्तेमाल पानी का कनेक्शन टॉयलेट के फ्लश के साथ करके आंशिक सुधार किए जा सकते है।

4. ग्रामीण स्वच्छता:- बढ़ती जनसंख्या के कारण, जगह की कमी के कारण सार्वजनिक स्थलों पर ग्रामीणों द्वारा निजी कचरा व गोबर डालने से गांव की सुंदरता पर ग्रहण लग गया है, जगह जगह गलियों में पशुओं की खोर बना, पशु बांधने से भी समस्या गंभीर बनी हुई है, इसका समाधान समुदाय को ट्रिगर करके ही किया जा सकता है क्योंकि राजनीति करण की वजह से स्थानीय पंच व सरपंच इन विषयों पर गंभीरता नही दिखाते है। इसके लिए सामुदायिक स्वभाविक नेताओ की मदद ली जा सकती है। नालियों को ढकने के पश्चात उनके ऊपर सौंदर्यकरण को बढ़ावा देने के लिए फूल पौधे लगाए जा सकते है।

5. व्यक्तिगत स्वच्छता:- आमतौर पर सभी व्यक्ति गत स्वच्छता के प्रति जागरूक होते है, लेकिन फिर भी स्कूल में सेमिनार करके बच्चों को जागरूक करने से उनमें बचपन से व्यक्तिगत स्वच्छता को व्यवहार में लाया जा सकता है, क्योंकि बच्चें परिवार में बदलाव के कारण बन सकते है। इसमें साथ आंगनवाड़ी वर्करों, आशा वर्कर द्वारा घर घर जाकर महिलाओ को भी खाना बनाने व खाने से पहले, शौच पश्चात हाथ धोने की आदत में शामिल करने के लिए जागरूक किया जा सकता है।
उपरोक्त सभी कार्यों को आकार देने के लिए, एक दृढ़ इच्छाशक्ति व निर्देशन की आवश्यकता है, क्योंकि कोई भी योजना विफ़लता का कारण निर्देशन में ढील भी पाया जाता है, योजना के प्रारम्भ में जो दिशा निर्देश अधिकारी द्वारा दिये जाते है उनमें धीरे धीरे हो जाएगा जैसे विचारों से योजना के पूर्णतः सफल होने पर ग्रहण लग जाता है, इसके अतिरिक्त अन्य कारण गांव स्तर पर डेटा को अच्छी तरह से इकठा न करना भी मुख्य कारण है, हम प्रायः देखते है कि आंकड़ो को एक छत के नीचे बैठकर भर दिया जाता है जिससे बुनियादी सुधारों को छोड़ दिया जाता है। जबकि बुनियादी सुधारों के बिना कोई सफलता प्राप्त नही की जा सकती जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण शहर है, वहाँ सरकार द्वारा सभी सुविधाओं के बावजूद स्थिति दयनीय होती है।

उपरोक्त ज्ञान मेरे विवेकानुसार है जिसमें त्रुटि की संभावनाएं है मगर सुधार की गुंजाइश निरंतर रहती है, यही प्रकृति का नियम भी है, बस हम ये भूल जाते है सुधार के वक़्त उस प्रकृति को ही भूल जाते है, दूरदर्शिता का अभाव नजर आता है।

गुरुवार, 9 मार्च 2017

कंचन करनाल:- एक अभियान स्वच्छता का

राजा कर्ण के नाम से सम्बोन्धित जिला करनाल, भगोलिक दृष्टि से देश की राजधानी नई दिल्ली व् प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर स्थित है
धान के कटोरे के रूप में विश्व प्रख्यात  करनाल में खुले में शौच जाना भी एक कुप्रथा थी, आर्थिक रूप से संपन्न जिला केवल मानसिकता की वजह से खुले में शौच जा रहा था, गाँव की फिरनी पर आप चल नहीं सकते थे, दुर्गन्ध व् गंदगी का वो आलम था इन रास्तों पर कोई जाना पसंद नही करता था।

जून 2016 तक जिला करनाल के केवल 19 ग्राम पंचायत खुले में शौच मुक्त हो चुकी थी इस गति से चलने में जिला करनाल को पूर्णत खुले में शौच मुक्त होने में बरसो लग  जाते, जिला उपायुक्त की प्रबल इच्छाशक्ति से clts की 21 जून से 25 जून तक प्रशिक्षण दिया गया जिसमें खण्ड स्तर से चयनित 180 मोटिवेटर को 5 दिवसीय प्रशिक्षण के साथ विभागीय अधिकारी/कर्मचारी, आंगनवाड़ी वर्कर,आशा वर्कर, पंचायत समिति सदस्य, स्वयंसेवी संस्थाओं को भी एक एक दिन की कार्यशाला में खुले में शौच जैसी विकट समस्या से समाज की भागीदारी से लड़ने के गुर सिखाए गए।
उपायुक्त करनाल ने प्रशिक्षण के दौरान सभी दिन उपस्थित रहकर सभी अधिकारी कर्मचारियों को सन्देश दिया कि यह अभियान सरकारी योजना मात्र नही एक जन आंदोलन बने।

प्रशिक्षण उपरान्त जिला करनाल ने प्रथम चरण में 133 मोटिवटरों के साथ 148 ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू किया। प्रथम चरणों में उन गाँवों को चयनित किया गया जो छोटे थे उन गाँवों का चयन का मकसद जल्दी से खुले में शौच मुक्त कर अन्य ग्राम पंचायतों के लिए उदारहण के तौर पर रखना था ,
मोटिवटरों ने चयनित गाँव में प्री ट्रिगरिंग की ताकि ट्रिगरिंग के दिन समुदाय की अधिकतर भागीदारी हो सके।

ट्रिगर के दौरान ग्रामीणों को उनकी खुले में शौच की आदत से होने वाली बीमारियों व् दुष्प्रभावो से मैपिंग, खुले में शौच स्थानों का भ्रमण इत्यादि माध्यमो से जागरूक किया।

ट्रिगर से प्रभावित गाँव के स्वयंसेवी आगे आये उन्होंने गाँव को खुले में शौच मुक्त करने का संकल्प किया। निगरानी समितियों का गठन किया। घर घर जाकर उन घरों को चिन्हित किया जिन घरों में शौचालय नही थे। रोज सुबह शाम निगरानी करके दिन में शौचालय रहित परिवारों के घर जाकर उनको प्रेरित किया।

अभियान की शुरुआत में कुछ कठिनाइयां भी आई, कुछ समस्या स्वभाविक थी तो कुछ नए अनुभव , इन सब को ध्यान रखते अतरिक्त उपायुक्त द्वारा मीटिंगों में ज्ञान साझा (Knowledge Sharing)  नव विचार लिया जो हुआ सफल, जिस से मोटिवटोरों को आपसी समस्याओं के समाधान मिले, व् दूसरे गाँवों की सफल कहानिया बनी प्रेरणास्त्रोत।

प्रथम चरण की 100 से अधिक पंचायतों के खुले में शौच मुक्त होने पर द्वितीय चरण में 120 गाँवों का चयन किया गया तथा इसी क्रम में तीसरे चरण में शेष पंचायतों को लिया गया।
जिला टीम द्वारा मॉनिटरिंग के ऑनलाइन व् ऑफलाइन दोनों प्रारूप अपनाये गये,
ऑनलाइन व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाकर जिला कार्यालय से मॉनिटर किया गया, अतरिक्त उपायुक्त कार्यालय स्टाफ द्वारा समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज किया तथा सम्बंधित विभागों से संपर्क कर निदान किया गया।

वहीँ जमीनी स्तर पर जिला सलाहकार की अगुवाई में दो टीम गाँवों का भ्रमण करती, निगरानी समितियों से सुबह शाम फॉलोअप पर उनका मनोबल बढ़ाने व् समन्वय स्थापित करती।

जागरूकता फैलाने के लिए खुले में शौच मुक्त पंचायतों
के उत्सव किये गए, मीडिया के माध्यम से दूसरे गाँव के लिए प्रेरणादायक बने गांव।

जैसे चोचड़ा गाँव स्कूली 150 छात्रा्ओं द्वारा निगरानी करना, मुनक गाँव को 15 स्वयं सहायता समूह द्वारा खुलें में शौच मुक्त करने में अहम् योगदान

गोली की बुजर्ग माता ने स्वयं की शौचालय की गारे से चिनाई, बुजर्ग राम सिंह बने सजग प्रहरी, दो ग्राम पंचायतें करवाई खुले में शौच मुक्त।

न जाने कितने छोटे छोटे महत्वपूर्ण फैसले व नव विचार बने कंचन करनाल बनाने के मील के पत्थर।

खुलें में शौच मुक्त होने पर दिनाक 01 मार्च 2017 को किया गया भारत सरकार द्वारा करनाल के लोगो को सम्मानित।

हमारे मेहनती टीम और ग्रामीणों के सहयोग से हम odf निरंतरता बनाये रखने को है वचनबद्ध, जय स्वच्छता,

वीडियो शूट के लिए:-

इस कड़ी में निम्नलिखित वीडियो शॉट लिए जाने है
1. जिला करनाल के महत्वपूर्ण स्मृति चिन्ह के शूट, जैसे कर्ण ताल, ndri, दिल्ली व् चंडीगढ़ की दुरी के पत्थर इत्यादि।
2. ग्राम पंचायत की फिरनी का बुरा दृश्य जहाँ खुले में मल इत्यादि।
3. CLTS ट्रेनिंग में विभागों, सांसद, विधायको, स्वयंसेवी समूह इत्यादि के शामिल होने के साक्ष्य।
4. 212 नोडल ऑफिस नियुक्ति के योजना बनाते जिला कार्यालय का वीडियो।
5. 148 मोटिवेटर के ग्रुप बांटते वक़्त का शूट
6. प्री ट्रिगर का वीडियो
7. ट्रिगर का वीडियो गुरदेव का बेस्ट कहीं का भी
8. शर्मसार यात्रा, मैपिंग, इत्यादि के वीडियो या फोटो
9. डोर टू डोर का वीडियो

10. DC/Adc मीटिंग के वीडियो।
11. व्हाट्सएप्प पर आई समस्याओं के निदान का वीडियो
12. जिला सलाहकार व् सहायक जिला समन्वयक के सुबह फॉलोअप के दौरान निगरानी समितियों से संवाद के वीडियो।
13. ODF सेलिब्रेशन वीडियो
14. सफलता की कहानियो का संक्षिप्त विवरण
15. अन्य कोई गतिविधि का वीडियो

कड़वे शब्द बोलता हूँ